दस हजार को फायदा : इस फैसले से दस हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। केंद्र सरकार ने 65 साल से ज्यादा के बुजुर्ग, 80 फीसदी से ज्यादा विकलांग व 40 साल से ज्यादा उम्र की विधवाओं को 200 रुपए अतिरिक्त रूप से देने का फैसला किया था। समाज कल्याण विभाग से 6 हजार से ज्यादा बुजुर्ग पेंशन ले रहे हैं। जिन बुजुर्गों की आमदनी एक हजार रुपए मासिक से कम है व बेटी-बेटियों से अलग रह रहे हैं उनके लिए यह पेंशन दी जाती है। यदि उनकी पत्नी जिंदा है तो आमदनी 1500 रुपए होना चाहिए।
Sunday, October 11, 2009
चंडीगढ़ : बढ़ी पेंशन जल्द मिलेगी बुजुर्गों को
गरीब बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को बढ़ी पेंशन जल्द मिलने लगेगी। यदि रिवाइज्ड बजट में मांगा गया धन मिल गया तो समाज कल्याण विभाग अगले महीने से ही 700 रुपए प्रतिमाह देना शुरू कर देगा। विभाग ने एक अप्रैल 2009 से ही बुजुर्ग व विकलांग पेंशन को 250 से बढ़ाकर 500 करने को मंजूरी दी थी। बजट में प्रावधान न होने के कारण इसे तुरंत देना शुरू नहीं किया गया था। उधर, केंद्र सरकार ने भी इन लोगों को 200 रुपए की अतिरिक्त पेंशन देने का फैसला किया था। वह अब मिलना शुरू हुआ है।
दस हजार को फायदा : इस फैसले से दस हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। केंद्र सरकार ने 65 साल से ज्यादा के बुजुर्ग, 80 फीसदी से ज्यादा विकलांग व 40 साल से ज्यादा उम्र की विधवाओं को 200 रुपए अतिरिक्त रूप से देने का फैसला किया था। समाज कल्याण विभाग से 6 हजार से ज्यादा बुजुर्ग पेंशन ले रहे हैं। जिन बुजुर्गों की आमदनी एक हजार रुपए मासिक से कम है व बेटी-बेटियों से अलग रह रहे हैं उनके लिए यह पेंशन दी जाती है। यदि उनकी पत्नी जिंदा है तो आमदनी 1500 रुपए होना चाहिए।
दस हजार को फायदा : इस फैसले से दस हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। केंद्र सरकार ने 65 साल से ज्यादा के बुजुर्ग, 80 फीसदी से ज्यादा विकलांग व 40 साल से ज्यादा उम्र की विधवाओं को 200 रुपए अतिरिक्त रूप से देने का फैसला किया था। समाज कल्याण विभाग से 6 हजार से ज्यादा बुजुर्ग पेंशन ले रहे हैं। जिन बुजुर्गों की आमदनी एक हजार रुपए मासिक से कम है व बेटी-बेटियों से अलग रह रहे हैं उनके लिए यह पेंशन दी जाती है। यदि उनकी पत्नी जिंदा है तो आमदनी 1500 रुपए होना चाहिए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment