Saturday, August 15, 2009

चंडीगढ़ में शहीदों के लिए बनेगी गैलरी

नगर निगम सैक्टर 47 के कम्युनिटी सेंटर में देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले वीर जवानों की याद में एक गैलरी को बनाने जा रहा है। मेयर कमलेश ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह एलान किया। मेयर ने इस मौके पर फायर अकादमी को खोलने का भी एलान किया। इसी तरह शहर के प्रसिद्ध सैक्टर 17 के प्लाजा में लेजर शो शुरू किया जाएगा। इंडस्टिरियल एरिया फेस एक व दो में फूड स्टीट बनाई जाएंगी। सेक्टर 38 में महिला भवन का निर्माण किया जाएगा।

0 comments: