Monday, August 24, 2009

शिमला जाना सस्ता, आम खाना महंगा

पंचकूला से शिमला का किराया १०० रुपए और देहरादून का १२० रुपए है। अगर आप एक किलो आम खाना चाह रहे हैं तो पूरे १३० रुपए खर्च होंगे। इसी तरह अगर आप को देश की राजधानी दिल्ली जाना हैं तो १४२ रुपए लगते हैं मगर काले अंगूर खाने हों तो एक किलो के २०० रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह केले ३५ से ४० रुपए दर्जन हैं और चंडीगढ़ से अंबाला का किराया २८ रुपए। इसी तरह पपीता ३० रुपए किलो है। यानी अंबाला जाने से पपीता खाना महंगा पड़ जाएगा।

(बढ़ती महंगाई पर पंचकूला से जितेंद्र भरद्वाज की विस्तृत रिपोर्ट आप देख सकते हैं हिन्दुस्तान चंडीगढ़ में।)

0 comments: