Tuesday, August 25, 2009

मनसा देवी मंदिर की धर्मशाला में बलात्कार, पुजारी पर मामला दर्ज

मनसा देवी के एक पुजारी के खिलाफ पुलिस ने एक अधेड़ महिला से बलात्कार का मामला दर्ज किया है। बलात्कार मंदिर की लाजवंती धर्मशाला में किया गया। पीडि़त महिला का कहना है कि वह हाईकोर्ट में एक केस के चलते रेवाड़ी से आई थी और अपने एक रिश्तेदार के बताने पर धर्मशाला में ठहरी थी। रिश्तेदार ने यह भी कहा था कि उक्त पुजारी केस में उसकी मदद भी कर सकता है। महिला का कहना है कि रात करीब १२बजे पुजारी ने यह कहकर धर्मशाला में उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया कि उसकी वकील से बात हो गई है और जमीन का उसका केस जितवाने की बात उसने कही है। महिला जब अपनी शिकायत लेकर मनसा देवी पुलिस चौकी गई तो उसे भगा दिया गया। बाद में उसने एसपी अमिताभ ढिल्लो से मुलाकात कर आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने पुजारी पर मामला दर्ज कर लिया। उधर पुजारी संजय शर्मा का कहना है कि मामला झूठा है, महिला ने उससे पैसे मांगे थे, जब उसने इनकार कर दिया तो उसने उसके खिलाफ रेप का झूठा मामला दर्ज करवा दिया।
(हिन्दुस्तान चंडीगढ़ में यह खबर विस्तार से दी गई है)

1 comments:

surjeet singh said...

जब धर्म के रक्षक ही अधर्मी हो गए तो ना जाने इस दुनिया का क्या होगा