जानते हो जी, अपना अमरूद कनाडा घूमकर लौटा है। मगर कैसा हो गया है, यह देखना है तो रिटायर्ड जज गुरनाम सिंह के मोहाली स्थित घर के बगीचे में आइए। यह अमरूद बेर जैसा छोटा हो गया है। काटों तो अंदर से इलाहबादी अमरूद जैसा ही लाल निकलता है। इसे खाओ तो उससे ज्यादा मीठा और खुशुबू ऐसी कि अगर एक भी रखा हो तो पूरे कमरे में अमरूद की ही सुगंध आएगी।
हिन्दुस्तान के चंडीगढ़ संस्करण में छपी खबर के मुताबिक जस्टिस गुरनाम सिंह ने बताया कि कनाडा के एक रिश्तेदार ने उन्हें बीज दिए थे। उन्होंने ये अपने किचन गार्डन में लगा दिए। पहले पौधे उगे तो पता नहीं चला कि यह क्या है। पेड़ भी कोई ज्यादा बड़ा नहीं बना। एक झाड़ जैसा ही रहा। बाद में इस पर छोटे-छोटे फल लगे। तब भी पहंचान में नहीं आया कि क्या है। जब यह फल पके तो इनसे अमरूद की खुशुबू निकली। इन्हे तोड़ कर देखा तो अंदर से लाल अमरूद जैसे ही बीज। खाया तो वही स्वाद और अमरूद से ज्यादा मीठे। तब जाकर पता चला कि अपना अमरूद कनाडा से लौटकर आया है तो कितना क्यूट हो गया।
Sunday, August 23, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment