Monday, August 10, 2009

चंडीगढ़ में स्काई पार्टियों का मजा इसी महीने से

लोग अब चंडीगढ़ में इसी महीने से स्काई पार्टी का मजा लिया जा सकेगा। कमांडो केटरर्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से स्काई पार्टी के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया है।

164 फीट की ऊंचाई पर ड्रिंक और डाइनिंग
स्काई इवेंट्स मोबाइल वाहनों पर होंगे इसलिए इनको रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिग अथॉरिटी के पास रजिस्टर कराना जरूरी होगा। स्काई पार्टी में भाग लेने वालों को 164 फीट की ऊंचाई पर ड्रिंक व डाइनिंग का लुत्फ कराया जाएगा। देश में अपने तरह का यह पहला प्रयोग होगा। इस तरह के आयोजन से चंडीगढ़ में पर्यटकों को और आकर्षित किया जा सकता है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर आपको इस बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है।

सुखना पर भी कर सकते हैं पार्टी
शिवालिक होटल के पास सेक्टर-16, परेड ग्राउंड, सुखना लेक, चंडीगढ़ क्लब, रॉक गार्डन, प्रेस क्लब, क्रिकेट स्टेडियम, हॉकी स्टेडियम, पंजाब यूनिवर्सिटी व कलाग्राम को इसके लिए चुना गया है। होटल माउंट व्यू, सीआईआई व आईटी पार्क में भी इसे किया जा सकता है।

क्या है स्काई पार्टी
जर्मन टीवीयू सर्टिफिकेशन के मापदंडों के अनुसार एक टेबल को तैयार किया जाता है। स्काई टेबल को टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक के्रन के जरिए 164 फुट तक की ऊंचाई पर ले जाया जाएगा। आस्ट्रेलिया, बेल्जियम व स्पेन आदि देशों में स्काई पार्टी सफलतापूर्वक चल रही है।

0 comments: