Tuesday, August 4, 2009

घर में अकेली महिला की करंट लगाकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर ४२ स्थित एसबीआई कॉलोनी में एक महिला की मुंह में बिजली की तार ठूंस कर हत्या कर दी गई। महिला के हाथ-पांव बंधे हुए थे। पुलिस को शक है कि बलात्कार के उद्देश्य से महिला की हत्या की गई। दूध वाले पर भी शक की सूई घूम रही है। महिला के पति कृष्णकुमार सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे बैंक के लिए निकले। उनकी पत्नी संतोष उम्र ५२ वर्ष घर पर अकेली ही थी। पुलिस का मानना है कि आरोपी जान-पहचान वाला ही रहा होगा। महिला का शव विस्तर पर पाया गया। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। मुंह में कूलर की नंगी तार ठूंसी हुई थी। (यह खबर विस्तार से हिन्दुस्तान चंडीगढ़ के मंगलवार के अंक में विस्तार से देखी जा सकती है)

0 comments: