पंजाब यूनिवर्सिटी के ब्वायज होस्टल नं. दो की पार्किंग में शुक्रवार रात ११ बजे रेगिंग होने की खबर है। इस मामले में यूनिवर्सिटी की एंटी रैगिंग कमेटी ने पुलिस में डीडीआर दर्ज करा दी है। कश्मीर से आए पीडि़त छात्र अनिरुद्ध का कहना है कि उससे पहले पूरा परिचय हिन्दी में देने को कहा गया। हिन्दी उसे आती नहीं है। इस पर उससे कहा गया कि चलो मेंरे कान का दर्द ठीक करो। अनिरुद्ध ने कहा कि यह भी उसे नहीं आता। इस पर पार्किंग से आगे वाले हिस्से में जाकर मच्छर मारने को कहा गया और धमकी दी गई कि ऐसा न करने पर उसे फेन्टम बनकर दिखाना होगा। फेन्टम यानी पहले अपने सभी कपड़े सबके सामने उतारने होंगे फिर पेंट पर ऊपर से चड्डी पहननी होगी। फेन्टम बनकर उसे पूरे कैम्पस में घूमना होगा।
आरोपी छात्र की भी शिनाख्त कर ली गई है। उसका नाम सौरव नांदल बताया जा रहा है और बताया जाता है कि घटना के तूल पकड़ने पर वहा रोहतक भाग गया। ( इस संबंध में विस्तार से खबर हिन्दुस्तान चंडीगढ़ के रविवार के अंक में देखी जा सकती है)
Sunday, August 2, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment