Monday, July 27, 2009

गे के चक्कर में गड़बड़

कालेज और यूनिवर्सिटी में नए सेशन के लिए दाखिले शुरू हो चुके हैं। बाहर से आने वाले छात्र हॉस्टलों में ही रहते हैं। अब गे का शिगूफा इतने जोरदार तरीके से चल रहा है कि छात्र ही आपस में मजाक उड़ाते हैं। पहली साल वाले छात्रों को अलग कमरा नहीं मिलता उन्हें रूम शेयर करना होता है। छात्रों ने प्रशासन से शिकायत भी शुरू कर दी है कि अगर उनका रूम पार्टनर गे निकला तो उनका जीवन दूभर हो जाएगा। उन्हें अलग कमरा दिया जाए। इसी तरह की शिकायतों पर चर्चा शुरू हुई तो एक वार्डन ने सुझाया कि गेइज्म से बचने के लिए एक कमरे में दो नहीं तीन छात्र रखो। तीन के होने से अगर कोई ऐसा है तो हल्ला हो जाएगा और इस तरह की घटना को रोका जा सकेगा। (पढ़े चुगलियां-चुटकियां, हिन्दुस्तान चंडीगढ़ के सोमवार के अंक में)

0 comments: