Sunday, July 5, 2009
पंचकूला में बनेगी २२ मंजिला इमारत
ग्रेटर चंडीगढ़ यानी चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली की ट्राईसिटी में अभी तक गगनचुंबी इमारतों पर रोक है। तीन मंजिल से ऊंची इमारतें यहां नहीं हैं। लेकिन अब पंचकूला में भी दिल्ली और मुंबई जैसी गगनचुंबी इमारतें दिखेंगी। सेक्टर ३ में २२ मंजिला इमारत बनाने की योजना हुडा ने बनाई है। इस हुडा टावर के नाम से ही जाना जाएगा। ५.५ एकड़ में बनने वाली इस इमारत में २० मंजिलें जमीन के ऊपर होंगी और दो बेसमेंट में। पूरी तरह एयर कंडीशंड यह टावर में सौर ऊर्जा बिजली की जरूरतों को पूरा करेगी। इसके अलावा सेक्टर ५ में एक फाइव स्टार होटल की इमारत भी गगनचुंबी होगी। इसके लिए ७५ मीटर ऊंची इमारत बनाने की मंजूरी दे दी गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment