Saturday, July 11, 2009

ऐसे भी आती है मौत

यह दास्तां है, गौरव और अलिशा की। चंडीगढ़ के सेक्टर १९ का निवासी गौरव हरियाणा के बरवाला से बीडीएस कर रहा था। अलीशा हॉकी की नेशनल खिलाड़ी थी और सेक्टर ४४ की रहने वाली यह लड़की ११वीं में पढ़ती है। दोनों की लाश शुक्रवार को सेक्टर १९ के बाजार में एक बंद कार से मिली। दोनों की दोस्ती हाल ही में हुई बताई जाती है। गौरव सुबह पांच बजे ही घर से सैर के लिए सुखना जाने की बात कहकर कार से निकला था। मोबाइल पर भी कोई जवाब न मिलने पर शाम को परिजन उसे ढूंढने निकले तो सेक्टर १९ में कार में उसकी युवती के साथ लाश मिली। डॉक्टरों का अनुमान है कि मौत दम घुटने से हुई है। काली फिल्म चढ़ी इस कार में दोनों अंदर बंद थे। शायद ऐसी से निकली कार्बनमोनो ऑक्साइड गैस से दम घुट गया हो। दोनों के शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।

0 comments: