Sunday, July 26, 2009

कई बसे बंद - हरियाणा रोडवेज का नया खेल

हरियाणा राज्य परिवहन ने अधिकारियों को फरमान जारी किया है कि जिस रूट पर कमाई १६ रुपए प्रति किलोमीटर से कम होगी उस बस को बंद कर दिया जाएगा। इस तरह लोगों की सुविधा से जरूरी रोडवेज के लिए पैसा हो गया है। कोई आदमी देर-सवेर फसा है और पता चला कि उस गांव से होकर जाने वाली एकमात्र बस भी बंद कर दी गई है। वैसे इस फरमान के चलते पंचकूला से पंजाब की ओर जाने वाली दो बसें बंद की जा चुकी हैं। शनिवार को इसी फरमान के चलते दिल्ली जाने वाली दो बसें बंद कर दी गईं। इस पर यात्रियों ने बस अड्डे पर हंगामा काटा। इस तरह के आदेश को अटपटा माना जा रहा है। कुछ लोग यह कायस भी लगा रहे हैं कि पंजाब में बादल परिवार की तरह हरियाणा में भी ट्रांसपोर्ट किंग बनने का खेल तो नहीं खेला जा रहा। कुछ रूटस की बसें बंद कर वहां फिर निजी बसों को हरी झंडी दी जाए। सरकारी व्यवस्था में अधिकारों का दुरुपयोग कैसे होता है, यह उसका सबसे अच्छा उदाहरण है।

0 comments: