Wednesday, July 29, 2009
अब चिड़ियों को दाना डालेंगे चांद
फिजा से शादी रचाने के लिए मुसलमान बने हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन अब फिर इस्लामधर्म छोड़कर बिश्नोई समाज में शामिल हो गए हैं। इसके लिए हिसार में वह बिश्नोई मंदिर अपनी मां जसमां देवी के साथ पहुंचे। वहीं समाज के प्रमुख धाम मुकाम के पीठाधीश आचार्य रामानंद ने उन्हें समाज में फिर शामिल करने की प्रक्रिया विधवत पूरी की। सबसे पहले चांद मोहम्मद उर्फ चंद्रमोहन ने बिश्नोई समाज से माफी मांगी। रामानंद ने उन्हें दंड सुनाया कि वह सौ क्विंटल दाना मुकाम में आकर पक्षियों को डालेंगे। साथ ही उन्हें गोशाला में गायों के सेवा करने को भी कहा गया है। (यह खबर विस्तार से हिन्दुस्तान चंडीगढ़ में पढ़ी जा सकती है)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment