Saturday, July 25, 2009

मिड डे मील में बिस्कुट -विग्यापनी तर्क

अब चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील में ग्लूकोज के बिस्कुट मिलेंगे। यह निर्णय एक सेंपल सर्वे के बाद लिया गया था। सर्वे में पाया गया कि मिड डे मील के रूप में अब तक जो भोजन दिया जा रहा था, उसकी पोष्टिकता जरूरत से आधी ही है। इसलिए यह फैसला किया गया कि उन्हें मिड डे मील में ग्लूकोज के बिस्कुट दिए जाएं। शायद मान लिया गया है कि बिस्कुट से पूरी पौष्टिकता मिल जाएगी? मानने के बहुत से कारण हो सकते हैं, जैसे कि फलाना टाइगर बिस्कुट खा कर बच्चे शेर बन गए जैसे विग्यापन भी। देखते हैं बच्चे रोज बिस्कुट खाकर कितने हृष्ट-पुष्ट होते हैं।

0 comments: