Thursday, July 2, 2009
मारपीट के साथ मना पीजीआई में डॉक्टर्स डे
बुधवार को डॉक्टर्स डे था और पीजीआई में डॉक्टर और मरीज बच्चे के तीमारदार के बीच हाथापाई हुई। हाथापाई ऐसी कि तीमारदार का चेहरा खून से निकलने लगा। हिन्दुस्तान चंडीगढ़ में छपी खबर के अनुसार पीजीआईके पेडियाट्रिक इमरजेंसी में मंगलवार रात एक साल के बच्चे को भर्ती किया गया। बच्चे को सांस लेने में दिक्कत थी और तेज बुखार था। बच्चे को रात ११ बजे भर्ती किया गया था। सुबह पांच बजे तक किसी डॉक्टर ने उसे अटेंड नहीं किया। बच्चे को इलाज मिलता न देख उसके दादा राम गोपाल मेहता बोखला गए। वह वहां से बच्चे को उठाकर ले जाने लगे तो इलाज करने वाले जूनियर डॉक्टर विनोद ने उन्हें रोका। पहले बहस हुई फिर हाथापाई। राम गोपाल मेहता का चेहरे से खून बहने लगा। सिक्योरिटी गॉर्डस ने आकर दोनों को अलग किया। डॉक्टर के बयान पर धारा १०७ के तहत बच्चे के दादा राम गोपाल मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment