गधे पंजीरी खाएं... की कहावत तो आपने सुनी होगी। इस कहावत पर हरियाणा सरकार अमल भी करती है। हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष २००९-१० के लिए जारी कॉन्टीजेंसी फंड के अनुसार गधे की दिहाड़ी २०५ रुपए है। इतना ही दिहाड़ी अनुबंधित पटवारी, कर अधीक्षक, स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षक, फार्मासिस्ट और स्नातक कंप्यूटर ऑपरेटर्स के लिए है। २०५ रुपए की दिहाड़ी अकेले गधे के लिए, अगर मालिक साथ हो तो यह ४०० रुपए से भी ज्यादा है। इसके अलावा ऐसे कर्मचारियों की भी सूची लंबी है, जिन्हें दिहाड़ी के लिए गधे से भी कम आंका गया है। इनमें आईटीआई पास कारीगर और सड़क निरीक्षक की दिहाड़ी १८५ रुपए, सुरक्षा गार्ड की १८० रुपए, प्रयोगशाला सहायक, नर्स, आया, बिल वितरक, खलासी आदी की दिहड़ी भी गधे से काफी कम रखी गई है।
(हिन्दुस्तान चंडीगढ़ के बुधवार के अंक में आप यह खबर विस्तार से पढ़ सकते हैं)
0 comments:
Post a Comment