Sunday, July 5, 2009
चंडीगढ़ में घऱ खरीद सस्ती होगी
मंदी की चलते घर की खरीदने का सपना देखने वाले भी दूर हो गए। खासकर चंडीगढ़ जैसे शहर में जो एक बार आए वह यहां अपना एक घर चाहता है। यह देश का मोस्ट प्लांड सिटी है। शहर में घर खऱीदने का सपना देखने वालों के लिए यह खुशखबरी है कि चंडीगढ़ प्रशासन स्टांप ड्यूटी करीब १.३ फीसदी कम करने जा रहा है। हिन्दुस्तान चंडीगढ़ के रविवार के अंक में छवि खबर के मुताबिक स्टांप ड्यूटी ६.३ प्रतिशत से घटाकर पांच फीसदी करने को प्रशासन तैयार होगा। अगले सप्ताह तक इसका नोटीफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहली भी स्टांप ड्यूटी यहां पांच फीसदी ही थी। रियल स्टेट में आए उछाल के बाद कीमतें तेजी से बढ़ने लगी थीं, इसे देखते हुए प्रशासन ने भी अपनी कमाई बढ़ाने के लिए स्टांप ड्यूटी बढ़ा दी थी। अब रियल स्टेट मंदा पड़ा है। ऐसे में प्रशासन भी अपनी ओर से मदद करना चाहता है, शायद। आप अगर चंडीगढ़ में घर खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए समझिये अच्छा मौका आने वाला है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment